asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने की शिष्टाचार भेंट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 दिसंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने आज शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच संगीत, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर का पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने नीरज श्रीधर के भारतीय संगीत जगत में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने भी प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए संघ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं कला को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द, सम्मान एवं सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक रही।

Related posts

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में जूनियर डिवीजन एनसीसी के लिए हुई चयन प्रक्रिया

Asli Azadi

दीव के मलाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026-27 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

संविधान हत्या दिवस पर खानवेल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन एवं रैली, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

Asli Azadi

Leave a Comment