asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वलसाड डाक विभाग ने दमण में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत किया कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 2 जनवरी। वलसाड डाक विभाग 1 जनवरी 2025 को दमण के कडैया स्थित माह्यावंशी हॉल में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत संघ प्रदेश दमण और दादरा नगर हवेली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 0 से 10 वर्ष की प्रत्येक बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर संपूर्ण सुकन्या संघ प्रदेश घोषित करने के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय कर्मचारियों, बालिकाओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस दौरान 31 दिसंबर 2024 तक दमण और दादरा नगर हवेली की 0 से 10 वर्ष की प्रत्येक पात्र बालिका के खाते खोले गये। इस कार्यक्रम में दमण-दीव सांसद उमेश पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत अध्यक्षा जागृति पटेल, जिला पंचायत सदस्य वर्षिका पटेल, पटलारा ग्राम पंचायत सरपंच हंसाबेन धोडी ने उपस्थित रहकर सभी को सुकन्या समृद्धि योजना और डाक विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद उमेश पटेल ने डाकघर के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त की और डाकघर द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की प्रशंसा की। साथ ही दमण और दादरा नगर हवेली में अब तक खोले गए कुल 77662 खातों में से कुल 15505 खाते सुकन्या समृद्धि के तहत खोले जा चुके हैं, जिस पर उन्होंने प्रसंन्नता व्यक्त की। भविष्य में किसी जरुरतमंद बालिका को यदि किस्त जमा करने में मदद की जरूरत पड़ी तो उन्होंने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। डाक विभाग से उपस्थित पोस्ट मास्टर जनरल दक्षिण गुजरात क्षेत्र वडोदरा दिनेश कुमार शर्मा (आईपीओएस) ने दमण एवं दादरा नगर हवेली संघ प्रदेश को पूर्ण सुकन्या समृद्धि खाता संघ प्रदेश घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दमण और दादरा नगर हवेली देश का पहला ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें 0 से 10 वर्ष की प्रत्येक बालिका के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोला गया है। जिला पंचायत सदस्य वर्षिका पटेल ने हाल ही में 68 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते के लिए पहली किस्त की राशि खुद जमा करके महत्वपूर्ण योगदान दिया और भविष्य में भी किसी जरूरतमंद बालिका की मदद करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा हाल ही में खोले गये खातों की पासबुक बालिकाओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित की गयीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उप डाकघर वलसाड डिवीजन जी. पी. तलगावकर, सहायक अधीक्षक वलसाड सब डिवीजन चेतन पटेल, डाक निरीक्षक वापी सब डिवीजन प्रभाग हिमांशु मेहरा और समस्त स्टाफ ने बहुत मेहनत की। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पोस्ट मास्टर दमण एमडीजी उमेश माह्यावंशी द्वारा किया गया। भारतीय पोस्ट वलसाड डिवीजन के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक (आईपीओएस) चिराग मेहता ने कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

दमण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पक्षीशाला का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और भविष्य दृष्टि को समर्पित नमोत्सव ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Asli Azadi

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण में 2 स्थानों पर हुआ रक्तदान शिविर

Asli Azadi

Leave a Comment