asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेशविदेश

यूके के लंदन में कोटेसमोर लेडी ग्रुप ने देवशयनी एकादशी पर भारतीय परंपराओं के साथ रचाया ढींगला-ढींगली का विवाह

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लेस्टर 27 जुलाई। दमण के माछी समाज द्वारा आषाढ़ महीने की एकादशी (देवशयनी एकादशी) के अवसर पर ढींगला-ढींगली का पारंपरिक विवाह रचाया जाता है। भारत से सात समंदर पार यूके के लंदन में बसे दमण के मूल नागरिकों माछी समाज द्वारा भी देवशयनी एकादशी मनाई गई। यूके के लंदन में भी कोटेसमोर लेडी ग्रुप ने देवशयनी एकादशी पर ढींगला-ढींगली का विवाह रचाया। विवाह समारोह में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। ढींगला-ढींगली के विवाह के अवसर पर परिवार एवं मित्रों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विवाह से पूर्व विभिन्न रस्मों का आयोजन किया गया। 24 जुलाई को शाम 4 बजे पैसा एवं चूड़ा की रस्म आयोजित गई। इसके बाद उसी दिन रात 9 बजे हल्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिजनों और अतिथियों की उपस्थिति रही। 25 जुलाई को शाम 5 बजे हस्तमिलाप समारोह आयोजित किया गया, जो विवाह की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक माना जाता है। दोनों पक्षों के परिवारजनों के सदस्यों बडी संख्या में उपस्थित रहे। विवाह समारोह में भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आधुनिक आयोजन की झलक देखने को मिली। कोटेसमोर ग्रुप ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts

वलसाड में मेघ तांडव:मूसलाधार बारिश से जलभराव, सीजन का आधा कोटा पूर्ण

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने साइकिल चलाकर चेक किया फिटनेस, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

Asli Azadi

दानह के कराड में 68वें नेशनल स्कूल गेम्स टेबल टेनिस अंडर 17 टूर्नामेंट 2024-25 का आज होगा उद्घाटन समारोह

Asli Azadi

Leave a Comment