asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/नई दिल्ली 04 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायण एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर संघ प्रदेशों से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान देश की सुरक्षा तथा राष्ट्रहित से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप से जुडे विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायण एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात के दौरान राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ संघ प्रदेश लक्षद्वीप और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा पर सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में यह सार्थक संवाद महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related posts

डीआईए ने भारी बारिश के कारण प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये फूड पैकेट

Asli Azadi

पीएम मोदी की प्रस्तावित संघ प्रदेश थ्रीडी यात्रा को लेकर प्रशासक प्रफुल पटेल सिलवासा में आज करेंगे जनसंवाद

Asli Azadi

संत निरंकारी मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिलवासा और उमरगांव में किया रक्तदान शिविर

Asli Azadi

Leave a Comment