asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंविदेश

दमण के मूल निवासी और यूके में बसे युवा जेनिश ईश्वर ने कार से लंदन से दमण 24000 किमी का तय किया सफर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/लेस्टर 26 जुलाई। दमण के मूल निवासी और लेस्टर में बसे युवा जेनिश ईश्वर ने लंदन से दमण का सफर कार से ही तय करके एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। भारत के छोटे से संघ प्रदेश दमण के मोटी दमण स्थित डॉक्टर शेरी के मूल निवासी जेनिश ईश्वर यूके के लेस्टर में रहते हैं। जेनिश ईश्वर ने लंदन से दमण का सफर कार द्वारा तय करने की ठानी थी। जेनिश ईश्वर ने अपने सफर की शुरूआत लंदन से की। उन्होंने फ्रांस, बेल्जियम, लक्संबर्ग, जर्मनी, ऑ्ट्रिरया, ईटली, स्लोवेनिया, क्रोएटिया, हंगरी, स्लोवाकिया, पोलेंड, लिथुनिया, लटविया, रसिया, चाइना, नेपाल होते हुए भारत में प्रवेश किया और अपने मूल निवासस्थान दमण तक 24000 किलोमीटर का सफर तय करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। कई देशों का सफर करते हुए लंदन से दमण पहुंचे जेनिश ईश्वर का उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

यूके-लेस्टर में प्रसिद्ध कथाकार मेहुल जानी ने श्री हनुमान चरित्र कथा का किया वाचन

Asli Azadi

भीलाड-सरीगाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ने वाले नए रेलवे अंडरब्रिज का सांसद धवल पटेल ने किया लोकार्पण

Asli Azadi

नानी दमण जेटी के पास समुद्र में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Asli Azadi

Leave a Comment