असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 अक्टूबर। दमण की सबसे पॉश सोसायटी दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा भव्य नवरात्रि महोत्सव के साथ गरबा का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेलैया पारंपरिक रास-गरबा की पोशाक में गरबा खेलने पहुंच रहे हैं। वहीं महानुभावों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। नवरात्रि के दूसरे दिन दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में पहुंचकर खेलैयाओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही बेहतरीन नवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए डीडीए की पूरी टीम की सराहना की। इस अवसर पर डीडीए की ओर से पूर्व सांसद लालू पटेल का स्वागत भी किया गया। नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने में डीडीए और डीएमएम की टीम पूरी मेहनत के साथ जुड़ी है।

