asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-तीन बत्ती की सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव की धूम:सिंपल काटेला ने मां अंबे की आरती उतारकर शुरू कराया गरबा

  • पिछले कई वर्षों से सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी स्थित जलाराम बापा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव का होता है आयोजन
  • दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और काउंसिलर सिंपल काटेला एवं उनकी टीम द्वारा किया जाता है नवरात्रि महोत्सव, हर वर्ष बेहतरीन गरबा खेलैयाओं को प्रतिदिन किया जाता है पुरस्कृत

असली अजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 अक्टूबर। दमण के तीन बत्ती विस्तार स्थित सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है। 11 अक्टूबर से इस बार नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है। तीन बत्ती के सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी स्थित जलाराम बापा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। दामिनी वुमेंस फाउंडेशन चेयरपर्सन एवं काउंसिलर सिंपल काटेला एवं उनकी टीम द्वारा भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। सिंपल काटेला ने अन्य अतिथियों के साथ मां अंबे की आरती उतारकर गरबा का शुभारंभ कराया। सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी के नवरात्रि महोत्सव में हर वर्ष बड़ी संख्या में रास-गरबा खेलैया पारंपरिक परिधान में सज्ज होकर पहुंचते हैं और गरबा खेलते हैं। खेलैया भी डीजे की धुन पर मस्ती में गरबा खेलते है और नवरात्रि महोत्सव का आनंद उठाते हैं। नवरात्रि महोत्सव आयोजकों की ओर से गरबा खेलैयाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सिंपल काटेला एवं उनकी पूरी टीम जी-जान से मेहनत करती है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जाते है। दमण के सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी का नवरात्रि महोत्सव देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटती है।

Related posts

आगामी त्यौहारों को लेकर डुंगरा पुलिस एवं जीआईडीसी पुलिस ने आयोजकों के साथ की बैठक

Asli Azadi

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Asli Azadi

दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने दीव सिद्धिविनायक गणपति का दर्शनकर लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

Leave a Comment