asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंविदेश

यूके के लेस्टर में दमण के मूल नागरिकों ने मनाया गणेशोत्सव: श्रद्धा के साथ दी बप्पा को विदाई

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, लेस्टर/दमण, 24 सितंबर। विदेशी धरती पर यूके में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की एक अनूठी और भव्य झलक देखने को मिली है। यूके के लेस्टर में बसे दमण के मूल नागरिकों द्वारा 8 कोटेसमोर रोड पर 14 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणेश स्थापना की गई थी। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे और शाम 7:30 बजे भव्य आरती का आयोजन किया गया। जिसमें यूके में बसे दमण के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण इसका अनुशासित और सुव्यवस्थित प्रबंधन रहा, जिसने स्थानीय प्रशासन और विदेशी नागरिकों को भी बेहद प्रभावित किया। इस उत्सव का समापन 22 सितंबर को दोपहर 4:30 बजे स्ट्रैटफ़ोर्ड-अपॉन-एवन बोटिंग क्लब में गणेश विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान स्थानीय पर्यावरण नियमों का पूर्ण सम्मान करते हुए बेहद शालीन और सुरक्षित तरीके से बप्पा को विदाई दी गई। दमण के मूल नागरिकों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा को विदा किया

Related posts

विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स की 36वीं बैठक में पिंकी खिमनानी को मिली अहम जिम्मेदारी

Asli Azadi

केतन पटेल और अमी पटेल ने दमण का राजा के लिये आशीर्वाद

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

Leave a Comment