asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंविदेश

यूके-लेस्टर में प्रसिद्ध कथाकार मेहुल जानी ने श्री हनुमान चरित्र कथा का किया वाचन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लेस्टर (यूके) 05 जुलाई। यूके के लेस्टर में श्री हनुमान चरित्र कथा आयोजन किया गया था। जिसमें प्रसिद्ध कथाकार मेहुल जानी ने कथा का रसपान कराया। श्री हनुमान चरित्र कथा का आयोजन यूके -लेस्टर निवासी शंकर उकड पटेल, राजेश उर्फ राजू पटेल, प्रणव दिलीप पटेल, शिवम शैलेष पटेल, विजय गुलाब पटेल द्वारा किया गया। राजेशभाई एवं जागृति पटेल के घर से पोथी यात्रा निकली थी जो शक्ति मंदिर लेस्टर केनन स्ट्रीट पहुंची। कथाकार मेहुल जानी ने श्री हनुमान चरित्र कथा का वाचन करते हुए कहा कि दमण देवभूमि है और देवभूमि के नागरिकों ने लंदन में भी देवभूमि बना दिया है। सभी युवाओं एवं आयोजकों को कथाकार मेहुल जानी ने धन्यवाद दिया। इस कथा में 300 से ज्यादा भक्तों ने लाभ लिया।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में दमण-दीव के किसानों और मछुआरों से जुडे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया

Asli Azadi

दमण इस वर्ष 60 लाख से अधिक पर्यटकों की विजिट का बना सकता है नया रकॉर्ड

Asli Azadi

पोद्दार वर्ल्ड स्कूल में गरबा की धूम: दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन

Asli Azadi

Leave a Comment