असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 14 अक्टूबर। डीडीए द्वारा दिलीपनगर ग्राउंड पर आयोजित भव्य नवरात्रि महोत्सव में सामाजिक एवं राजनीतिक अग्रणियों के आने का सिलसिला जारी है। इसी कडी में नवरात्रि के तीसरे दिन दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और डीएमसी काउंसिलर सिंपल काटेला ने अपनी टीम के साथ डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में पहुंचकर खेलैयाओं का उत्साह बढाया। इस अवसर पर डीडीए की ओर से सिंपल काटेला का स्वागत किया गया। खास बात रही कि प्रयास डे स्कूल के दिव्यांग बच्चों को नवरात्रि महोत्सव में शामिल किया गया था। इस मौके पर डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल, वाइस चेयरमैन प्रकाश टंडेल एवं हरीश टंडेल, महासचिव कैलाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ गरबा खेला। प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चे डीडीए के नवरात्रि उत्सव में गरबा खेलकर काफी प्रसन्न हुए। डीडीए की टीम द्वारा प्रयास स्कूल के बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया और मिठाई भी वितरित की गई। डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में बडी संख्या में रास-गरबा खेलैया पारंपरिक परिधान में सज्ज होकर गरबा खेलने पहुंच रहे हैं और नवरात्रि महोत्सव का आनंद ले रहे हैं। डीडीए द्वारा प्रतिदिन बेहरीन गरबा खेलैयाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में डीडीए और डीएमएम की टीम जुटी हुई है।

