asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

– वलसाड जिला के दौरे पर आये गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से थ्रीडी भाजपा के पदाधिकारियों ने वापी में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा:गुजरात सरकार के वित्तमंत्री कनू देसाई भी रहे उपस्थित
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 06 नवंबर। गुजरात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा आज वलसाड जिला के दौरे पर आये थे। इस दौरान संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने वापी में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान संघ प्रदेश थ्रीडी के दोनों ही भाजपा पदाधिकारियों ने गुजरात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर गुजरात सरकार के वित्तमंत्री कनू देसाई भी उपस्थित रहे।

Related posts

अहमदाबाद में आईएमए 100 नेटकॉन 2025 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के सीएम पद की ली शपथ

Asli Azadi

दमण न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment