asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती-जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने की बैठक

– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारती पवार की रही विशेष उपस्थिति
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 11 नवंबर। आदिवासी समाज के भगवान कहे जानेवाले बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर 2025 को देश भर में मनायी जाएगी। भाजपा इस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है। 15 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में अतिथि विशेष के रुप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश की महिला अग्रणियों द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारती पवार का स्वागत किया गया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के संयोजक जीतु माढ़ा, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर, प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश कड़ू, प्रदेश भाजपा भाजपा उपाध्यक्ष फाल्गुनी पटेल, प्रदेश सचिव उर्वशी पटेल, डीएमसी काउंसिलर तमन्ना मिठाणी, सिंपल काटेला, कपिला ओड, निला राणा, रश्मी हलपति, जिला पंचायत सदस्य सुनीता हलपति, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, प्रदेश एवं जिला और मोर्चा के पदाधिकारीगण, सभी चुने हुए जनप्रतिनिधिगण सहित आदिवासी समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर दमण जिला पंचायत कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक

Asli Azadi

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment