asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने तीनों जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की: युवाओं को दी गई तवज्जो

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/दीव/सिलवासा 24 दिसंबर। केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भारतीय जनता पार्टी ने आज तीनों जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए संगठन प्रक्रिया को आगे बढाया है। भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई है। आज प्रदेश भाजपा द्वारा दमण स्थित भाजपा कार्यालय, सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन और दीव जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में तीनों जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोडकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल प्रमुखों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इन कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, प्रदेश भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नवीन पटेल एवं महेश आगरिया, प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी धर्मेश सिंह चौहाण, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, जनरल सेक्रेटरी भरत पटेल, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शौकत मिठाणी, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया, निमेश दमणिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल एवं जीतू माढा, खानवेल जिला अध्यक्ष संजय राउत, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष अजय देसाई सहित बडी संख्या मंे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दमण जिले में साहिल एन. पटेल को भीमपोर मंडल, योगेश एम. पटेल को दुनेठा मंडल, जयेश भानुशाली को वरकुंड मंडल, मेहुल पटेल को घेलवाड मंडल, राजेश शुक्ला को सोमनाथ मंडल, मनीष पटेल को कचीगाम मंडल, विजय आर. पटेल को पटलारा मंडल, जतीन मांगेला को दमणवाडा मंडल, विनय अम्रत पटेल को परियारी मंडल, पियूष पटेल को दमण शहर मंडल और रामसिंग पटेल को दाभेल मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दादरा नगर हवेली में शैलेष बालू गरासिया को खरडपाडा मंडल, गोंविद शामजी भुजाडा को गलोंडा मंडल, भरत मगन किन्नरी को किलवणी मंडल, भरत दाजी भुसारा को रांधा मंडल, अजय रमेश बारात को सामरवरणी मंडल, अनिल नानू पटेल को मसाट मंडल, सूरज प्रभु पटेल को रखोली मंडल, नगीन कुरशन आंधेर को सायली मंडल, विनोद धागडा को सुरंगी मंडल, आकाश लक्षी वाडकर को आंबोली मंडल, धाकल जे. वलवी को खेरडी मंडल, सोनजी सीतरा कुरकुटिया को खानवेल मंडल, महेन्द्र तान्या बोंड को रुदाना मंडल, जिज्ञेश नानू पटारा को दुधनी मंडल, गुना ठोदगा को कौंचा मंडल, लाहनु जिमनीया को मांदोनी मंडल एवं रघुनाथ केशव भोया को सिंदोनी मंडल, सिलवासा शहर विस्तार में मनोज रणछोड दयात को मंडल-1, कृणाल राजेन्द्र देसाई को मंडल-2, अतुल डिमरी को मंडल- 3 तथा जगदीश राजबली पांडे को मंडल-4 का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह दीव जिले में चुनाव अधिकारी अमृता बामणिया और दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे की उपस्थिति में मंडल प्रमुखों की घोषणा की गई। जिसमें नरसिंह रामजी सोलंकी को वणाकबारा मंडल, कमलेश नानजी को साउदवाडी मंडल, दीपक देवजी को बुचरवाडा मंडल, राहुल कानजी को झोलावाडी मंडल, क्रिडन शाह को दीव मंडल एवं भव्येश नथु कामलिया को घोघला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर दीव नगरपालिका प्रमुख हेमलता सोलंकी, दीव जिला पंचायत उपप्रमुख लक्ष्मी मोहन, भव्येश चौहाण सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशासक प्रफु ल पटेल ने आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में लगातार 4 दिनों तक ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Asli Azadi

ईसीआई ने प्रथम अखिल भारतीय मीडिया कांफ्रेंस का किया आयोजन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर दिया जोर

Asli Azadi

दमण के राजीव गांधी सेतु से मां-बेटे ने लगाई छलांग: स्थानीय मछुआरों ने बचाई दोनों की जान

Asli Azadi

Leave a Comment