asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफु ल पटेल ने आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में लगातार 4 दिनों तक ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 11 जनवरी। संघ प्रदेश थ्रीडी के आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली जिले में पिछले 4 दिनों से प्रशासक प्रफुल पटेल ने ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन भी प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी प्रशासनिक टीम ग्राउंड जीरो पर डटी रही। प्रशासक प्रफुल पटेल ने तीसरे दिन खानवेल-खेरडी रोड रोड नंबर 17 खेरडी मानीपाड़ा (मुख्य सड़क को जोड़ने वाला), खेरडी प्रवेश द्वार, एनएच-848ए विस्तार, आंबोली-सुरंगी-वेलुगाम, सुरंगी पुलिस स्टेशन, वेलुगाम औद्योगिक एस्टेट, वेलुगाम प्रवेश द्वार स्थल स्थान, खानवेल जंक्शन, एफआरएच – कैम्पस का निरीक्षण किया। दोपहर पश्चात उन्होंने दादरा नगर हवेली जिला में खानवेल रिवरफ्रंट साइट रोड नंबर 10 खानवेल – भगतपाड़ा रोड, खानवेल स्कूल, सब डि्ट्रिरक्ट हॉस्पिटल, खानवेल, नया हॉस्टल साइट, खुटली, ईएमआरएस स्कूल, सेल्टी ब्रिज, दुधनी-खानवेल रोड, कौंचा ब्रिज अप्रोच रोड, इनटेक वेल दुधनी का भी निरीक्षण किया। चौधे दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने गांधीग्राम जंक्शन (रिंग रोड स्ट्रेच), गलोंडा स्कूल, रांधा जेल, रांधा स्कूल तथा दादरा-तीघरा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने, निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए।

Related posts

दीव के बुचरवाड़ा मेन रोड पर एक बोलेरो पिकअप अचानक पलटी

Asli Azadi

दमण: भीमपोर की ऋषि पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग से मचा हडकंप:फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Asli Azadi

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भव्य जीत का दादरा नगर हवेली में हुआ जयघोष: भाजपा की भव्य विजय बाईर्क रैली

Asli Azadi

Leave a Comment