asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

ईसीआई ने प्रथम अखिल भारतीय मीडिया कांफ्रेंस का किया आयोजन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर दिया जोर

– हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को सशक्त बनाना: चुनावों में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 380 से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 17 जुलाई।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज पहली अखिल भारतीय मीडिया कांफ्रेंस-2026 का आयोजन किया। हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को सशक्त बनाना: चुनावों में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 380 से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में चुनाव संविधान, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम तथा निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया विभिन्न हितधारकों की भागीदारी से लगातार जांच और निगरानी के दायरे में रहती है, जिससे इसकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि देश की लगभग 95 करोड़ मतदाताओं वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज है, जिसे समय-समय पर अद्यतन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में 12 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 15 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) समानांतर ऑडिटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत भारतीय मतदाताओं के लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रणाली पर विश्वास का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए देश के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का उद्देश्य मीडिया को चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं, संवैधानिक प्रावधानों, चुनावी कानूनों, ईसीआईनेट (ECINET) प्लेटफॉर्म, चुनावों में तकनीक के उपयोग तथा चुनाव के दौरान मीडिया से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी देना था। इस दौरान प्रतिभागियों को बूथ लेवल एजेंट, पोलिंग एजेंट और काउंटिंग एजेंट की भूमिका से भी अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें मतदाता सूची तैयार करने, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, ताकि वे चुनाव प्रक्रिया को नजदीक से समझ सकें। सम्मेलन के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में भी भाग लिया और उनके सवालों के जवाब दिए।

Related posts

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

Asli Azadi

दमण में आज से फ्री बस सेवा का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा में पीओपी की मूर्तियों पर प्रतिबंध

Asli Azadi

Leave a Comment