asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमण एवं दीव की राजधानी को लेकर पूछा गया सवाल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 दिसंबर। देश के सबसे बडे टीवी शो कौन बनेगा करोडपति में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव एक बार फिर चमका है। कौन बनेगा करोडपति शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 11 दिसंबर की रात के कार्यक्रम में संघ प्रदेश थ्रीडी से जुडे सवाल पूछे। जिसमें केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सामने बैठे कंटेस्टेंट से संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमण एवं दीव की राजधानी को लेकर सवाल पूछा। पिछले कुछ महीनों में केबीसी में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव को लेकर दो-तीन बार सवाल पूछे जा चुके है। देश के सबसे बडे टीवी शो कौन बनेगा करोडपति में संघ प्रदेश थ्रीडी को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवाल से ही प्रदेश की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इतने बडे टीवी शो पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के संबंध में सवाल पूछे जाने से प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अवसर है।

Related posts

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के लिए 113 खिलाड़ियों का दो दिवसीय असेसमेंट कैंप हेतु चयन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं अग्रणियों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

दमण में आज से फ्री बस सेवा का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment