asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

यशोभूमि-द्वारका में भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 12 दिसंबर। यशोभूमि-द्वारका दिल्ली में भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया था। दो दिवसीय भारत समुद्री विरासत सम्मेलन में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने हिस्सा लिया और मंडप (स्टॉल) लगाकर समुद्री विरासत और बुनियादी ढांचे के विकास में प्रदेश में की गई महत्वपूर्ण प्रगति को उजागर किया। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के मंडप पर आनेवाले लोगांे ने पिछले दशक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और समर्पित प्रतिबद्धता के कारण संघ प्रदेश थ्रीडी में 360 डिग्री परिवर्तन आया है और एक नए भारत और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में अपनी कर्तव्य यात्रा जारी रखी है। प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों के कारण संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन का लक्ष्य प्रदेश को पश्चिमी क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटन स्थल और उच्च शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने पिछले 8 वर्षों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा विकसित किया है जिससे समग्र विकास को गति मिली है। भारत सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के मंडप का दौरा किया। संघ प्रदेश थ्रीडी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दमण-दीव में चल रहे विकास कायार्ें पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र की जीवित समुद्री विरासत के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने विरासत संरक्षण को आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जोड़ने के लिए और परिवर्तनकारी विकास की दिशा में प्रयासों के लिए संघ प्रदेश थ्रीडी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल अन्य क्षेत्रों के लिए परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा का काम करती है।

Related posts

संघ प्रदेश लक्षद्वीप के विकास अभियान को आगे बढाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप

Asli Azadi

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

Asli Azadi

अहमदाबाद में आईएमए 100 नेटकॉन 2025 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment