asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शेल्टी के छात्रों ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया अभिनव मॉडल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 30 जुलाई। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शेल्टी के विद्यार्थियों ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यालय के छात्र पटेल शुभकुमार एवं अदिति संजय चौधरी ने स्नातकोत्तर शिक्षिका प्रीति के मार्गदर्शन में जैविक खेती बनाम पारंपरिक खेती विषय पर एक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया। ​इस मॉडल के माध्यम से जैविक खेती के लाभों—जैसे मिट्टी की उर्वरता, रसायन-मुक्त फसलें और सतत कृषि विकास को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसकी निर्णायकों और आगंतुकों ने सराहना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में गुरु पूर्णिमा एवं डायरिया दिवस मनाया गया

Asli Azadi

नमो पथ के फुटपाथ पर पर्यटकों द्वारा थार और क्रेटा कार चढाये जाने पर पुलिस का एक्शन:कार जप्त, शुरू हुई कार्रवाई

Asli Azadi

दमण-दीव को फूड प्रोसेसिंग एवं सी-फूड निर्यात का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Asli Azadi

Leave a Comment