asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

नई दिल्ली में प्रशासक प्रफुल पटेल ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से की मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 29 मई। नई दिल्ली में आज प्रशासक प्रफुल पटेल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय मंत्री जे. पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव और केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के विकास एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा-विचारणा की। इससे पहले प्रशासक प्रफुल पटेल ने दोनों केंद्रशासित प्रदेशों की जनता की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा को फुलों का गुलदस्ता भेंटकर अभिवादन किया था। गौरतलब है कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव और केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के विभिन्न महत्वकांक्षी प्रोजेक्टों और योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की हमेशा हरी झंडी मिल जाती है। यह इसलिए संभव होता है क्योंकि प्रशासक प्रफुल पटेल के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, सडक एवं परिवहन मंत्री, उर्जा मंत्री सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ अच्छे रिश्ते है। यहीं अच्छे रिश्तों का फायदा दोनों केंद्रशासित प्रदेशों की जनता को मिल रहा है।

Related posts

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश टीम की हुई घोषणा: सर्व समाज का मिला साथ

Asli Azadi

दीव के अद्भुत पर्यटन विकास को देखकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का ऐलान: दीव नई उंचाईयों को छुएगा

Asli Azadi

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड से निकाली गई जिला स्तरीय पदयात्रा

Asli Azadi

Leave a Comment