asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गुजरात और दीव में अंतर-राज्य एक्सपोजर सह क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 20 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गुजरात (सोमनाथ – गिर) और दीव में अंतर-राज्य एक्सपोजर-सह-क्षमता निर्माण कार्यशाला का 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक आयोजन किया गया है। इसी क्रम में दीव के गेटवे सर्किट हाउस में पंचायती राज पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें संघ प्रदेश के जिला पंचायत, नगर पालिका और ग्रामसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों और सरपंचों ने पंचायती राज पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण गुजरात राज्य के डिप्टी कलेक्टर प्रकाश मोदी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने पंचायती राज के बारे में बताया कि पंचायती राज भारत में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की एक प्रणाली और सत्ता के विकेंद्रीकरण का मुख्य स्रोत है तथा जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शक्ति के लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ज्ञात हो कि पंचायती राज को 1992 में भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से संवैधानिक दर्जा मिला है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को जागरूक करना है ताकि वे ये सुनिश्चित कर सकें कि जनता अपने हक और अधिकार जान सके और सरकार के सामने अपनी बात सही तरीके से रख सके।

Related posts

दीव सड़क हादसा: रफ्तार का कहर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार गंभीर रूप से घायल

Asli Azadi

दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने ज्योति कलश रथयात्रा की उतारी आरती

Asli Azadi

दमण में ड्रग्स नियंत्रण अधिकारियों का हुआ राष्ट्रीय संमेलन

Asli Azadi

Leave a Comment