asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने संभाला कार्यभार

– संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी को दी शुभकामनाएं

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 31 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने आज अपने नए दायित्व का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी को कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। थ्रीडी भाजपा युव मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. हेमांग जोशी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन के कार्यों से और अधिक मजबूती से जोड़ेगा तथा युवा शक्ति को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। डॉ. हेमांग जोशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से डॉ. हेमांग जोशी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आज

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

Asli Azadi

दमण पुलिस ने भीमपोर के एक गोदाम पर छापेमारी कर 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

Leave a Comment