asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 जनवरी। प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार इस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरायेंगे। वर्ष 2016 में पीएम मोदी द्वारा अपने साथी गुजरात राज्य के गृहमंत्री रहे प्रफुल पटेल को पहले संघ प्रदेश दमण-दीव और फिर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली की कमान सौंपी थी। 26 जनवरी 2017 से लेकर 26 जनवरी 2025 लगातार 9 वर्षो तक प्रशासक प्रफुल पटेल गणतंत्र दिवस पर इस प्रदेश में तिरंगा फहराया है। इस 26 जनवरी 2026 को प्रशासक प्रफुल पटेल लगातार 10वीं बार इस संघ प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने जा रहे है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आने वाली सदियों तक टूटने वाला नहीं है। संघ प्रदेश थ्रीडी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ-साथ संघ प्रदेशों का एकीकरण भी पिछले 6 सालों से मनाता है। इस बार 7वां एकीकरण दिवस है। प्रशासक प्रफुल पटेल नानी दमण स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के मैदान में राजकीय समारोह में तिरंगा फहरायेंगे। प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों को 8:30 बजे तक उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासक प्रफुल पटेल सुबह 9 बजे तिरंगा फहरायेंगे। इसके बाद प्रशासक प्रफुल पटेल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साढे 9 सालों में इस संघ प्रदेश में विकास के नए आयाम हासिल किये है। आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का नाम अद्भुत विकास के लिए सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश तक प्रसिद्ध हो चुका है। संघ प्रदेश थ्रीडी का यह दशक सिर्फ दशकों तक नहीं बल्कि सदियों तक याद रखा जायेगा।

Related posts

खेल महोत्सव 2026 अंतर्गत ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल संपन्न

Asli Azadi

दमण इस वर्ष 60 लाख से अधिक पर्यटकों की विजिट का बना सकता है नया रकॉर्ड

Asli Azadi

न भूतो न भविष्यति: मोदी का ऐतिहासिक 8वां दौरा

Asli Azadi

Leave a Comment