asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

दमण। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण में निर्माणाधीन नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न कार्यों का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजनाएँ दमण के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, हवाई संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। प्रशासक ने परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं आधारभूत ढाँचागत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने माय भारत के संयुक्त सहयोग से मोटी दमण लाइट हाउस बीच पर निकाली यूनिटी मार्च

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

Asli Azadi

Leave a Comment