asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में सभी 16 पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 नवंबर। दमण में आज सभी पंचायतों में सरपंचों एवं पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल ने आज विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर भाजपा के सरपंचों और पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं दी। दोनों ही नेताओं ने सरपंचों और पंचायत सदस्यों को मोदी सरकार और संघ प्रदेश प्रशासन की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आज विभिन्न पंचायतों मंे सरंपचों द्वारा शपथ ग्रहण के बाद रैली का आयोजन भी किया गया था। दमण के सभी गांवों में आज उत्सव जैसा माहौल था। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा को तगडा झटका झेलना पडा था। लेकिन कुछ महीने पहले भाजपा हाईकमान ने संघ प्रदेश थ्रीडी की जिम्मेदारी महेश आगरिया को सौंपने और उनकी प्रदेश टीम में जिग्नेश पटेल जैसे जनाधार वाले युवा को महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर संघ प्रदेश का माहौल भाजपामय बनाने की राह आसान कर दी थी। संघ प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल कर केन्द्रीय नेतृत्व को भी प्रसन्न कर दिया है।

Related posts

आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण हेतु प्रशासक प्रफुल पटेल का तीन दिवसीय दौरा शुरू

Asli Azadi

सरपंच फाल्गुनी पटेल ने इशिका मांगेला को क्रिकेट किट भेंटकर किया प्रोत्साहितः महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी पहल

Asli Azadi

एजीएमयूटी कैडर के आईएएस, आईपीएस, दानिक्स एवं दानिप्स अधिकारियों के हुए तबादले

Asli Azadi

Leave a Comment