asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एजीएमयूटी कैडर के आईएएस, आईपीएस, दानिक्स एवं दानिप्स अधिकारियों के हुए तबादले

– संघ प्रदेश थ्रीडी और लक्षद्वीप में भी प्रशासनिक फेरबदल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/दमण 09 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद एजीएमयूटी कैडर के आईएएस, आईपीएस, दानिक्स एवं दानिप्स अधिकारियों के व्यापक तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, लद्दाख, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार, दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी अजय कुमार गुप्ता एवं अरवा गोपी कृष्णा का संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव से दिल्ली एवं लद्दाख तबादला किया गया है। आईएएस अधिकारी भूपेश चौधरी और शशांका अला को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भेजा गया है। दानिक्स अधिकारी अरुण गुप्ता और जतीन गोयल का संघ प्रदेश थ्रीडी से दिल्ली तबादला किया गया है। वहीं दानिक्स अधिकारी नागेन्द्र शेखरपति त्रिपाठी और राजेश चौधरी का दिल्ली से संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में तबादला किया गया है। दानिप्स अधिकारी गुरसेवक सिंह का संघ प्रदेश थ्रीडी से दिल्ली और दानिप्स अधिकारी नीरज कुमार का दिल्ली से संघ प्रदेश थ्रीडी तबादला किया गया है।
गृह मंत्रालय ने आदेशों की प्रतियां संबंधित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के सलाहकार, अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी हैं।

Related posts

दमण जिला पंचायत कार्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपाध्यक्षा रीना पटेल ने किया ध्वजवंदन

Asli Azadi

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

Asli Azadi

Leave a Comment