असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 जुलाई। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा की कमान महेश आगरिया को सौंपकर पूरे प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान की हो ऐसा स्पष्ट नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान एवं स्वागत करने के लिए विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया है इससे भाजपा का संगठन मजबूत हो रहा है और जनाधार बढता हुआ दिखाई दे रहा है। 6 जुलाई से 18 जुलाई के बीच में केंद्रशासित प्रदेश थ्रीडी के दो जिले दमण एवं दादरा नगर हवेली में लगातार नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का लगातार स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। आज गुजरात भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल ने सांई बाबा मंदिर के पास युवाओं के साथ नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष हिरेन जोशी, रवि राणा एवं अन्य युवा उपस्थित रहे। नानी दमण माछीवाड में काउंसिलर चंद्रगिरी द्वारा अपने वॉर्ड नं. 8 के नागरिकों के साथ नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का अभिवादन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें बडी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने उपस्थित रहकर नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का स्वागत किया था। कडैया में आज आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सरपंच शंकर पटेल, जिला पंचायत सदस्य मैत्री पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत प्रमुख गजू पटेल, पूर्व सरपंच दक्षा गजू पटेल, दक्षा शंकर पटेल, पूर्व मंडल प्रमुख जतीन पटेल, गौ रक्षा मंच के युवा हर्षल पटेल सहित के अग्रणियों ने कडैया के बेटे नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का जोरदार स्वागत किया था। कडैया के कार्यक्रम में दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, भाजपा कार्यकर्ता धनसुख पटेल सहित ग्रामजनों की उपस्थिति रही। भीमपोर के वांकड में भी भाजपा मंडल द्वारा नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। वांकड के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहिल पटेल, भीमपोर जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, महेश वांकडिया, रमेश दमणिया, पिनल दमणिया सहित के युवाओं ने भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी थी। इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारियों, शहर एवं गांव के अग्रणियों, युवाओं एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को अपना समर्थन घोषित किया था। भाजपा कार्यालय पर भी कडैया के अग्रणी कमलेश भंडारी अपने साथी युवाओं के साथ नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का गर्मजोशी से स्वागत किया था। गौरतलब है कि भाजपा ने अनुसूचित जाति के युवा को केंद्रशासित प्रदेश थ्रीडी की कमान सौंपने और केंद्रशासित प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वागत और सम्मान शुरू होने से कुछ लोगों के पेट में जबरदस्त दर्द शुरू हो गया है। इसमें विपक्ष के कुछ नेता तो शामिल है ही लेकिन भाजपा के भी कुछ नेता यह हजम नहीं कर पा रहे है। क्योंकि भाजपा के ही कुछ नेता ऐसा समझते थे कि पार्टी उनकी वजह से ही है, वो ही भाजपा को चला सकते है, चुनाव लडवा सकते है, चुनाव लड सकते है, चुनाव जीत सकते है। लेकिन पिछले 13 दिनों में सैकडों लोगों ने खुलकर नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का स्वागत और सम्मान करते हुए समर्थन घोषित किया है इससे पार्टी को पप्पा की पीढी समझने वाले लोगों को जोर का झटका जोर से लगा है।