asliazadi
Other

घेलवाड में नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का हुआ भव्य सम्मान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 जुलाई। केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल की विशेष उपस्थिति में दमण के घेलवाड क्षेत्र में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। घेलवाड ग्राम पंचायत, घेलवाड भाजपा मंडल एवं जिज्ञेश पटेल की टीम द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया एवं भाजपा के प्रभारी दुष्यंत पटेल का बडी ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, युवा भाजपा अग्रणी जिज्ञेश पटेल, घेलवाड क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक अग्रणियों एवं युवाओं ने भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें पार्टी द्वारा दी गई बडी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अभिनंदन दिया। सभी ने भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को पूरा साथ और सहयोग देने का वादा भी किया। भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में प्रदेश में हुए विकास एवं आने वाले स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव के लिए मार्गदर्शन किया। आज के इस कार्यक्रम में दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, जिला पंचायत के उपप्रमुख बाबू पटेल, घेलवाड जिला पंचायत सदस्य सिंपल पटेल, दमण शहर भाजपा प्रमुख पीयूष पटेल, घेलवाड भाजपा मंडल प्रमुख मेहुल पटेल, पूर्व भाजपा मंडल प्रमुख अम्रत पटेल, शैलेष पटेल, राजू पटेल, रिकेन पटेल, राहुल पटेल, छोटू पटेल, हितेश पटेल, भाविक पटेल, धनसुख पटेल, वसीम सैयद सहित अनेक युवाओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सबरीमाला में भगवान अयप्पा स्वामी के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के कल्याण की कामना की

Asli Azadi

दमण में मनाया गया ‘संविधान हत्या दिवस’

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने समुद्र तट की सफाई करके लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

Asli Azadi

Leave a Comment