asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती एवं चौथे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में दमण जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं चौथे जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज बिरसा मुंडा चौक झरी में भव्य रूप से किया गया। यह विशेष आयोजन जनजातीय समुदाय की महान धरोहर और उनके गौरवशाली इतिहास को समर्पित किया गया। इस अवसर पर दमण-दीव सांसद उमेश पटेल, दमण नगरपालिका प्रमुख अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत उप प्रमुख बाबू पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनजातीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर तथा भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आदिवासी समाज के उत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवंत प्रसारण के जरिए संबोधन को भी सुना। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। यह अवसर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती और चौथे जनजातीय गौरव दिवस हमें उनकी अमर भावना और हमारे समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, संकल्प और निस्वार्थ सेवा से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और आदिवासी समुदायों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 नवंबर 2024 से पखवाड़े के रूप में विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें कडैया, भीमपोर, वरकुंड, सोमनाथ, मगरवाड़ा, दमणवाड़ा, परियारी में आज सुबह 10 बजे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जनजातीय समुदाय के उत्थान और उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के उद्देश्य को भी बल देगा। इस आयोजन में दमण और निकटवर्ती क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे और भगवान बिरसा मुंडा के विचारों से प्रेरणा लिया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें ट्राइबल वॉल आर्ट, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, जनजातीय म्युजियम का दौरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रमों का समावेश है।

Related posts

डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल एवं चंद्रगिरी टंडेल ने बस स्टैंड के राजा और एकदंत ग्रुप के गणपति का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू नमो एयरपोर्ट से पहली उडान को करेंगे फ्लैग ऑफ

Asli Azadi

कडैया ग्राम पंचायत में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment