asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण में विकास परियोजनाओं की प्रगति का धरातल पर उतरकर किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज दमण में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के स्थलों का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आइकॉनिक ब्रिज एवं जंपोर सी-फ्रंट सहित अन्य विकास परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना परियोजनाओं को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने तथा निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से परियोजनाओं के फिनिशिंग कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा सौंदर्यीकरण एवं जन-सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि दमण में चल रही ये महत्वाकांक्षी परियोजनाएं क्षेत्र के पर्यटन, कनेक्टिविटी और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को इसका लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को विकास के लक्ष्य की तरफ बढाया

Asli Azadi

अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ: पीएम नरेन्द्र मोदी

Asli Azadi

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

Leave a Comment