asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

यूएसए के बर्मिंघम-अलबामा में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एंड फायर गेम्स का 27 जून से होगा आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 जून । संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली पुलिस प्रशासन में कार्यरत पीएसआई पुनीत मीणा अब विश्व पुलिस एवं फायर खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुनीत मीणा बैडमिंटन में यूएसए के बर्मिंघम, अलबामा में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरूष टीम में चुने गए हैं। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक चलेगी। पीएसआई पुनीत मीणा बैडमिंटन (सिंगल्स एवं डबल्स) वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे और देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगे। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत पुनीत मीणा एक राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और राजस्थान राज्य के पूर्व चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत वेस्टर्न रेलवे बैडमिंटन टीम में दो वर्षों तक खेला है। इससे पहले, वर्ष 2023 में कनाडा के विनिपेग शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भी उन्होंने भाग लिया था, जहां उन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों इवेंट्स में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष वह पदक जीतकर हमारे संघ प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। पुनीत मीणा का चयन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन मेले wtm में केंद्र शासित प्रदेश थ्रीडी और लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों खूबसूरती किया गया पेश

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने तीनों जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की: युवाओं को दी गई तवज्जो

Asli Azadi

भीमपोर सरपंच उदय पटेल के आग्रह पर 10 साल की सुशासन और स्वच्छता के तहत सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट में चलाया स्वच्छता अभियान

Asli Azadi

Leave a Comment