asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दानह दौरे के दूसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खेल सहित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

  • प्रशासक प्रफुल पटेल ने एस.एस.आर. कॉलेज के समीप आर.आर.सी. सेंपल रोड, सायली स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पीटीएस सायली, नवनिर्मित नमो मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक एवं हॉस्टल भवन, नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग हॉस्टल, सायली आउटपोस्ट जंक्शन-रखोली रोड, सायली पुलिस स्टेशन, डोकमरडी स्कूल, डोकमरडी एफओबी अंडरपास जंक्शन, गलोंडा स्कूल, रांधा स्कूल तथा पंचायत मार्केट सहित विभिन्न स्थलों का दौराकर परियोजनाओं की समीक्षा की: अधिकारियों और ठेकेदारों को तय समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त परियोजनाएं पूरा करने का दिया निर्देश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/सिलवासा, 16 अक्टूबर। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज दादरा नगर हवेली दौरे के दूसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खेल सहित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने सर्वप्रथम एस.एस.आर. कॉलेज के समीप आर.आर.सी. सेंपल रोड, सायली स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पीटीएस सायली, नवनिर्मित नमो मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक एवं हॉस्टल भवन, नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग हॉस्टल, सायली आउटपोस्ट जंक्शन-रखोली रोड, सायली पुलिस स्टेशन, डोकमरडी स्कूल, डोकमरडी एफओबी अंडरपास जंक्शन, गलोंडा स्कूल, रांधा स्कूल तथा पंचायत मार्केट सहित विभिन्न स्थलों का दौरा कर वहां चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा तथा निर्माण की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। विभिन्न विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के उपरांत प्रशासक ने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, गति एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा सभी विकास परियोजनाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

दीव के झोलावाडी में जर्जरित मकान की छत पर चढे सांड का किया गया रेस्क्यू

Asli Azadi

दीव के अद्भुत पर्यटन विकास को देखकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का ऐलान: दीव नई उंचाईयों को छुएगा

Asli Azadi

दमण के श्रीनाथजी स्कूल का एचएससी परीक्षा में शानदार रिजल्ट

Asli Azadi

Leave a Comment