असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 10 सितंबर। दमण में सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन द्वारा एक अनोखी पहल की गई थी। जिसके तहत दमण में पंजीकृत सभी महिंद्रा थार एवं टोयोटा फोच्र्यूनर मालिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए दमण जिला कलेक्टर द्वारा शपथ दिलायी गयी थी। इस मुहिम की सराहना करते हुए बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने दमण में सड़क सुरक्षा पहल का समर्थन किया है, जहां महिंद्रा थार और टोयोटा फॉच्र्यूनर एसयूवी के मालिकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की सार्वजनिक शपथ लेने को कहा गया था। सोशल मीडिया पर इस अभियान के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, मजूमदार-शॉ ने कहा कि भारत को ड्राइविंग व्यवहार में सुधार के लिए इस तरह के और अधिक ह्लप्रशिक्षणह्व की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, मुझे लगता है कि भारत को एक और ड्राइविंग सबक से कहीं अधिक इस तरह के ह्यप्रशिक्षणह्ण की आवश्यकता है। दमण कलेक्टर का यह सराहनीय कदम है। उन्होंने आगे कहा, थार और फॉच्र्यूनर के मालिकों से सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ दिलवाना, कभी-कभी एक छोटी सी सार्वजनिक प्रतिज्ञा हजारों सड़क संकेतों से बेहतर काम कर सकती है।

