asliazadi
गुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

नकली अघोरी बाबा बनकर ऑनलाइन -गी करने वाले गैंग के वांटेड 3 आरोपियों को वलसाड साइबर क्राइम टीम ने किया गिरफ्तार

– अघोरी बाबा और गुरू बनकर बुजुर्ग से 19,60,500 रुपये की -गी की थी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, वापी 29 अक्टूबर। इंटरनेट के माध्यम से अघोरी बाबा और गुरु का रूप धारण कर चमत्कार के नाम पर लोगों को -गने वाले गिरोह के खिलाफ वलसाड साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ 19,60,500 रूपये की ऑनलाइन -गी के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को माता की कृपा से रुका हुआ पैसा दोगुना करने का लालच दिया था। मामले के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को पीड़ित के साथ इंटरनेट के माध्यम से संपर्क कर कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को अघोरी बाबा और गुरु के रूप में प्रस्तुत किया। आरोपियों ने चमत्कार के जरिए धन दोगुना करने का भरोसा दिलाकर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। इस तरह 19.60 लाख रुपये से अधिक की राशि हड़प ली गई। शिकायत के आधार पर वलसाड साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 11200052260007 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66(डी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि छह आरोपियों को वांछित घोषित किया गया था। वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने गुजरात के महीसागर जिले के वीरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महेबूब शेख (23), सरफराज प-ान (39) और साहिलमिया शेख (23) को गिरफ्तार किया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पैसे दोगुने करने के चमत्कारी दावों पर भरोसा न करें, अनजान लोगों को रकम ट्रांसफर न करें और साइबर -गी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Related posts

भारी बारिश के बाद शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक सिविल, इले्ट्रिरकल और स्ट्रक्चरल जांच के उद्देश्य से 27 जुलाई को स्कूल एवं कॉलेज रहेंगे बंद

Asli Azadi

विश्व सिंह दिवस पर बुचरवाडा स्कूल में विशेष कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण

Asli Azadi

पीएम मोदी की दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा और पटलारा में जनता के साथ किया जनसंवाद

Asli Azadi

Leave a Comment