asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का संघ प्रदेश थ्रीडी दौरा आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/सिलवासा, 10 सितंबर। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का 11 सितंबर को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में दौरा होने जा रहा है। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर संघ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के दौरे को लेकर संघ प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किये हैं। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन द्वारा 11 सितंबर 2026 को सिलवासा में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक समारोह की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे। दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से सार्वजनिक समारोह आयोजित होगा। सार्वजनिक समारोह के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन प्रदेश के नागरिकों से रूबरू होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति महोदय प्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। वहीं उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश के नागरिकों में उत्साह का माहौल है। उनके दौरे को केंद्र शासित प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के अंदर किसी भी प्रकार का हैंडबैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दमण के विकास प्रोजेक्टों का भी दौरा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 11 सितंबर को दमण के नवनिर्मित नमो एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां पर उनका राजकीय सम्मान किया जाएगा। इसके बाद उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सिलवासा में आयोजित सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति संघ प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास पहलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इसके साथ ही दमण स्थित नमो अस्पताल, पर्यटन और वॉटरफ्रंट विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा करेंगे। इस दौरान दमण नाइट मार्केट, रामसेतु सीफ्रंट और नमोपथ सीफ्रंट की भी मुलाकात लेंगे।

Related posts

दमण पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 70 खोए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे: डिजिटल पुलिसिंग में बड़ी उपलब्धि

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में नमोत्सव का आज से होगा आगाज, भारत के संस्कार, संस्कृति और संकल्प का है महोत्सव

Asli Azadi

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल समान स्थानीय स्वराज संस्थाओं के लिए जनता का जनादेश ईवीएम में बंद

Asli Azadi

Leave a Comment