asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी के आह्वान पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दादरा नगर हवेली जिले में कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान का प्रारंभ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 17 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान का प्रारंभ किया गया है। दादरा नगर हवेली जिले में विभिन्न स्थानों पर इस अभियान के तहत महिलाओं को कम तेल और कम ईंधन की खपत से स्वास्थ्य वर्धक व्यंजनों को तैयार करने की तालीम दी गई। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा निशा भावर ने विभिन्न ग्रुपों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य तेल और ईंधन के कम से कम उपयोग से जो पौष्टिक भोजन तैयार होता है इससे महिलाएं स्वयं स्वस्थ रहकर परवार और समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा, ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कम तेल के उपयोग से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्क परवार पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। दादरा नगर हवेली की महिलाओं ने पीएम मोदी के आह्वान के अनुसार अपने रोजमर्रा के भोजन में कम तेल और कम ईंधन का उपयोग करने का संकल्प लिया।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में उठाई दीव-वणाकबारा बंदरगाह की वर्षों पुरानी ड्रेजिंग समस्या

Asli Azadi

दमण की इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा का सालों पुराना सपना हुआ पूरा: एसएससी में आया 100% परिणाम

Asli Azadi

दीव में प्रकाशित ड्रॉफ्ट मतदाता सूची पर दाखिल दावे एवं आपत्तियों को राजनीतिक दलों के साथ किया साझा

Asli Azadi

Leave a Comment