asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 29 अक्टूबर। दीव में करवा चौथ का पावन पर्व बड़े ही भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय गणपति मंदिर में धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की। परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार महिलाओं ने चंदाबेन पंड्या द्वारा करवाई गई विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा करवा चौथ की पौराणिक कथा का श्रवण किया। हिन्दू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दीव के गणपति मंदिर में भी महिलाओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न किया। पूजा-पा- और कथा के समापन के पश्चात शाम को चंद्रोदय के बाद का दृश्य अत्यंत मनोहर रहा। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और अटूट बंधन का सुंदर संगम देखने को मिला। इस प्रकार दीव में करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति की गरिमा, धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

दमण सिर्फ औद्योगिक हब और दीव सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं है ये भारत की इ’४ी एूङ्मल्लङ्मे८ का प्रवेश द्वार बन सकता है: सांसद उमेश पटेल

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दमण की नदियों और वातावरण में वापी की ओर से फैलाये जा रहे प्रदूषण की शिकायत की

Asli Azadi

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment