asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

विशेष ग्राम सभा के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत दमण और सिलवासा में सामूहिक शपथ का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/सिलवासा 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इन विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समुदाय और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों, विशेषकर युवाओं को भी नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सामूहिक संकल्प के माध्यम से नशे के विरुद्ध एक मजबूत सामाजिक वातावरण तैयार करना है। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक इस संदेश को पहुँचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष ग्राम सभाओं के दौरान ली गई सामूहिक शपथ से नशामुक्त परिवार, नशामुक्त समाज, नशामुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली। समाज कल्याण विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा एक जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में पेट्रोल और डीजल काफ़ी मात्रा में हैं उपलब्ध

Asli Azadi

दमण के आर्यन चावला ने जीता रुबारू मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asli Azadi

दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

Asli Azadi

Leave a Comment