asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

खेल महोत्सव 2026 अंतर्गत ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल संपन्न

– दीव नगरपालिका अध्यक्ष हरेश कपाड़िया ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दीव 20 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में जय भीम एवं रेंजर्स टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैच के प्रत्येक सेट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबले में जय भीम टीम ने रेंजर्स टीम को 3-2 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले का स्कोर 25-19, 23-25, 22-25, 25-19 एवं 21-19 रहा। वहीं प्रतियोगिता में Fuimaa टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर दीव म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष हरेश कपाड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में अंडर 17 वर्ग के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-17 बॉयज ओपन साइट वर्ग में रुद्र कल्पेश पटेल ने प्रथम, ऋषिकेश मनोज ने द्वितीय तथा विवान तेजस मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 गर्ल्स ओपन साइट वर्ग में आस्था भरत सी. ने प्रथम, बरैया सुभांगी धनश ने द्वितीय तथा याना बामनिया राजेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बॉयज पीप साइट वर्ग में ऋषिकेश मनोज ने प्रथम, ओम अरविंद ने द्वितीय तथा विवान तेजस मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 गर्ल्स पीप साइट वर्ग में वैभवी सिंह राजपूत ने प्रथम, तनिशी तेजस मेहता ने द्वितीय तथा आस्था भरत सी. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बॉयज पिस्टल वर्ग में पियूष अजीत कुमार महतो ने प्रथम, ऋषिकेश मनोज ने द्वितीय तथा ओम अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 गर्ल्स पिस्टल वर्ग में तनिशी तेजस मेहता ने प्रथम, बरैया सुभांगी धनश ने द्वितीय तथा धानवी विपुल बामनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रशासक प्रफुल पटेल की खेलों को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के तहत खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे दीव में खेल संस्कृति को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।
अधिक जानकारी हेतु सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी नानजी जेठवा से मो. नं. 7878144655 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने कोणार्क सूर्य मंदिर में सहपरिवार किये दर्शन

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

Asli Azadi

ईंधन बचत के संदेश के साथ भाजपा ने दमण आए पर्यटकों का किया अभिनंदन

Asli Azadi

Leave a Comment