asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक: महेश आगरिया

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 मई। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध ‘गद्दार’ जैसे अशोभनीय शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है। लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की तथा भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त और निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध इस प्रकार की घृणित टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा राष्ट्र की गरिमा से जुड़ी होती है। राजनीतिक विरोध की आड़ में अशिष्ट, अपमानजनक और अतिवादी भाषा का प्रयोग न केवल हमारे लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि यह बोलने वाले की राजनीतिक परिपक्वता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। कांग्रेस का यह गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र विरोधी आचरण देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी दृढ़ता के साथ राष्ट्रसेवा के मार्ग पर कार्य करती रहेगी।

Related posts

पुलिस अधीक्षक सचिन यादव की अगुवाई में दादरा नगर हवेली पुलिस की ड्रग्स और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी

Asli Azadi

वरकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में नीलम प्रवीण मिटना की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने स्वदेशी चीजें अपनाने पर दिया जोर: दमण भाजपा कार्यालय पर की प्रेस ब्रिफिंग

Asli Azadi

Leave a Comment