asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल को सम्मान के साथ दी विदाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 2 अक्टूबर। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने आज भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल को सम्मान के साथ विदाई दी। सुबह सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन और दमण स्थित भाजपा कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, सिलवासा शहर जिला भाजपा प्रमुख शांतिलाल पुजारी, खानवेल जिला भाजपा प्रमुख सनी भीमरा, सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा प्रमुख दीपक प्रधान, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल सहित चुने जनप्रतिनिधियों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल को शुभेच्छा विदाई दी। विभिन्न मोर्चा एवं जिला टीमों द्वारा दुष्यंत पटेल को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को दिये गये मार्गदर्शन, सहयोग एवं योगदान के लिए दुष्यंत पटेल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुष्यंत पटेल को विदाई देते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख महेश आगरिया ने कहा कि दुष्यंत पटेल ने प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया। उनके कार्यकाल के दौरान संगठन के कार्य को नयी उर्जा और दिशा मिली। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिम्मेदारियों में परिवर्तन ही संगठन की स्वभाविक प्रक्रिया है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाता है और संगठन को लगातार मजबूती देने में अपना योगदान देता है। अंत में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए दुष्यंत पटेल ने कहा कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने का मुझे अवसर मिला, यह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मुझे जो स्नेह, प्रेम और सहयोग दिया है, उसके लिए मैं सभी का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा का संगठन निरंतर प्रगति करें और अधिक मजबूत बनें यही मेरी शुभकामना है। इन दोनों कार्यक्रमों में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

दमण जिले में 2 नई ग्राम पंचायतें और दादरा नगर हवेली जिले में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई

Asli Azadi

वापी मनपा की पहल: असेसमेंट फॉर्म और प्रोफेशनल टैक्स की सुविधाएं हुईं ऑनलाइन, घर बैठे निपटेंगे काम

Asli Azadi

दमण पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:7.74 लाख रूपये का मुद्दामाल किया बरामद

Asli Azadi

Leave a Comment