asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

स्वास्थ्य विभाग दमण ने सेवानिवृत्त हुए डॉ. सुखदेव दुबे भारद्वाज को किया सम्मानित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग दमण में अनुसंधान अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. सुखदेव दुबे भारद्वाज के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में दमण के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघल शाह, चिकित्सा अधीक्षक नमो अस्पताल दमण डॉ. तपन देसाई, डॉ. प्रमोद कोकरे सहित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघल शाह द्वारा डॉ. सुखदेव दुबे भारद्वाज को शॉल एवं नारियल भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग में उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं विभागीय कार्यों में योगदान की सराहना की। अनुसंधान अधिकारी के रूप में डॉ. भारद्वाज ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं एवं अनुसंधान संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुखदेव दुबे भारद्वाज के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सेवाएं एवं अनुभव विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Related posts

परियारी ग्राम पंचायत में रोजगारलक्षी प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी देने के लिए हुआ कार्यक्रम

Asli Azadi

यूके के लेस्टर में दमण के मूल नागरिकों ने मनाया गणेशोत्सव: श्रद्धा के साथ दी बप्पा को विदाई

Asli Azadi

दुनेठा ग्राम पंचायत ने आयोजित किया टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट

Asli Azadi

Leave a Comment