asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल राष्ट्रपति अवार्ड से हुई सम्मानित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप मंे मनाया जाता है। भारत देश के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए हर साल राष्ट्रपति के हाथों नगद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस साल संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण और दीव से स्टेट सिलेक्शन कमेटी ने प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल का नेशनल लेवल सिलेक्शन प्रोसेस के लिए चयन किया गया था। जिसके बाद नेशनल इंडिपेन्डेन्ट ज्यूरी कमेटी के समक्ष अपनी उपलब्धि का प्रस्तुतिकरण दिया गया था। पूरे भारत देश के सभी राज्य/ संघ प्रदेशों से चयनित 152 शिक्षकों ने नेशनल इंडिपेन्डेन्ट ज्यूरी कमेटी के समक्ष अपनी-अपनी उपलब्धि एवं श्रेष्ठ कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया था। जिसमें से 48 श्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित किया गया। 04/09/2026 को इन सभी 48 श्रेष्ठ शिक्षकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास पर मिटींग आयोजित की गयी थी। इस वर्ष कुल 82 शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 05 सितंबर को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मूजी के हाथों सभी श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हुई। दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल वर्ष 2007 से शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान दे रही है। अपनी विद्यालय में छात्रों की रूचि और क्षमता के अनुरूप आनंदमय शिक्षा प्रदान करने, ड्रॉपआउट और अनियमित बच्चों को नियमित करने, स्कूल लेवल विज्ञान प्रदर्शनी, खेल आधारित शिक्षा, नवाचार, (समाचार का शेष पेज 2 पर)

Related posts

नमो मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद कला डेलकर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Asli Azadi

दमण के नमो एयरपोर्ट से 16 जुलाई से शुरू होगी पैसेंजर फ्लाइट: दमण-दिल्ली-दमण एलाइंस एयर भरेगा पहली उडान

Asli Azadi

दमण कोर्ट ने 16 महीने की मासूम से दरिंदगी करने वाले हैवान को सुनाई 20 साल जेल की सजा

Asli Azadi

Leave a Comment