asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने दमण में 3 दिवसीय न्याय संहिता एग्जिबिशन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 फरवरी। देश में लागू हुए3 नये आपराधिक कानूनों की जानकारी प्रदेश के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय पहल करते हुए 3 दिवसीय न्याय संहिता एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने आज शाम को मोटी दमण फोर्ट एरिया में डीएमसी ऑफिस के सामने आयोजित न्याय संहिता एग्जिबिशन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर दमण जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधिशों, वकील मंडल, डीआईजीपी संतोष कुमार मीणा, पुलिस के अधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजीपी संतोष मीणा ने बताया कि देशभर में न्याय संहिता के 3 नये कानून लागू हुए हैं। इन नये कानूनों के जरिये आपराधिक मामलों में न्याय प्रक्रिया को सहुलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन नये कानूनों के प्रावधानों के बारे में प्रदेश के नागरिकों को जानकारी देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा न्याय संहिता एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। जिसके जरिये नागरिकों के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को इनकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को नये कानूनों की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय इस कार्यक्रम में संघ प्रदेश प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कॉलेज के विद्यार्थियों और फैकल्टी तथा आम नागरिकों को न्याय संहिता के 3 नये कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। इस प्रदर्शनी में 1 जुलाई 2024 से लागू नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए व्यापक सुधारों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 8 विभिन्न स्टेशनों में विभाजित है, जिसमें अपराध की सूचना प्राप्त होने से लेकर न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय दिए जाने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को क्रमबद्ध रूप से दर्शाया गया है। प्ले-एक्ट के माध्यम से एफरर-112 से लेकर फोरेंसिक जांच, ी-रं’२ँ८ं, उउळठर, टीछिएंढफ, ठअऋकर, ी-ढ१ङ्म२ीू४३्रङ्मल्ल, ी-र४ेेङ्मल्ल एवं श्र१३४ं’ उङ्म४१३ ढ१ङ्मूीी्रिल्लॅ२ जैसे तकनीकी प्रावधानों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए भी खुली रहेगी। सामान्य जनता 19 एवं 20 फरवरी को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकती है। दमण पुलिस की यह पहल नागरिक-केंद्रित, पीड़ित-उन्मुख एवं तकनीक आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी की जिला पंचायतों और म्युनिसिपल काउंसिलों में भाजपा के प्रमुख-उपप्रमुखों की हुई सर्वसम्मति से नियुक्तियां

Asli Azadi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संघ प्रदेश थ्रीडी का यादगार दौरा संपन्न: संघ प्रदेश के चौमुखी विकास देखकर हुईं प्रभावित

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में अनेक विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment