असली आजादी न्यूज नटेवर्क, दीव 19 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा हेतु एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी आज कार्यालयीन दौरे पर दीव पधारे। दीव आगमन के पश्चात संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग , मत्स्य सचिव निखिल देसाई, दीव समाहर्ता राहुल देव बूरा, मत्स्य निदेशक सह संयुक्त सचिव शिवम तेवतिया, उप समाहर्ता शिवम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री एवं मत्स्य सचिव भारत सरकार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष ने संघ प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु बैठक की। बैठक के आरंभ में प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। जिसके उपरांत सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल, फोटो फ्रेम एवं क्रिस्टल पानी कोठा कृति देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष द्वारा बैठक में दीव में मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंर्तगत विभिन्न योजनाओं का लाभ देने, दीव में स्मार्ट एवं एकीकृत बंदरगाह के निर्माण एवं अन्य संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिए गए। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का पूरे भारत में सफल कियान्वयन किया जा रहा है तथा संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल भी संघ प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सफल कार्यान्यवयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संघ प्रदेश में मछुआरों के हितों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा इसके अंतर्गत अन्य योजनाओं का त्वरित और कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में अधिक प्रयास किया जाना वांछनीय है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा मछुआरों के कल्याण हेतु एवं मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने हेतु संघ प्रदेश को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में दीव उप समाहर्ता शिवम मिश्रा ने मंत्री के सभी निर्देशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष को उनके आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


1 comment
Thank you, I’ve recently been searching for information approximately this topic for a while and yours is the greatest I’ve came upon till now. However, what concerning the conclusion? Are you sure about the source?