asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने समुद्र तट की सफाई करके लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व 2025 के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवधि में राष्ट्रव्यापी स्तर पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, युवा मैराथन, प्रदर्शनियां एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा 156वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दमण में सफाई का महा अभियान आयोजित किया गया, जिसमें करीब 5000 लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुवार सुबह 6 बजे नानी दमण जेटी से कडैया तक के करीब 5.5 किलोमीटर के समुद्री तटों (बीचों) पर जमकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल बतौर मुख्य अतिथि इस अभियान में शामिल हुए और समुद्र तट की सफाई की और लोगों को स्वच्छ भारत अभियान हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त दमण जिला प्रशासन के समाहर्तालय, कोस्टगार्ड, पुलिस विभाग, आईआरबी विभाग, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका, जिला पंचायत एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में चुने हुए जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड, खोजा समाज, आम लोगों और एनजीओ के सहयोग से बिच से भारी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा कचरा निकाला गया। इस अभियान को कुल 20 क्षेत्रों में बांटा गया था, जिसमें अलग-अलग टीमों ने समुद्री क्षेत्र की साफ-सफाई की और करीब 44 टन कूडा-कचरा एकत्र किया। इसी क्रम में सभी स्वच्छता सैनानियों ने आसपास मौजूद लोगों से गंदगी न फैलाने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे में संदेश फैलाया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें, इससे न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित होता है बल्कि समुद्री जीवों को भी नुकसान होता है। उन्होंने सभी को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के बारे में भी जानकारी दी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महा स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करना है। जिससे दमण के समुद्री तटों को स्वच्छ बनाया जा सके और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा किया जा सके। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए संघ प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन और इससे बनी सामग्री के प्रयोग को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने तथा प्रदेश को इससे मुक्त करने के लिए आज दमण जिले में समुद्र तटों पर महा सफाई अभियान चलाया गया। दमण पर्यटक क्षेत्र है जहाँ रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस जन अभियान से सभी पर्यटकों में भी स्वच्छता रखने हेतु संदेश बुलंद किया गया, जिससे वे अपने आस-पास साफ-सफाई रखें।

Related posts

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में उल्टी गंगा: प्राइवेट स्कूलों को छोडकर बच्चे सरकारी स्कूलों में ले रहे हैं दाखिला

Asli Azadi

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Asli Azadi

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

Leave a Comment