asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने स्वदेशी चीजें अपनाने पर दिया जोर: दमण भाजपा कार्यालय पर की प्रेस ब्रिफिंग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 04 अक्टूबर। दमण भाजपा कार्यालय पर आज स्वदेशी चीजों का जीवन में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा प्रेस ब्रिफिंग का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा ने स्वदेशी चीजों को अपनाने का संंकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों को और भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि देश में बनी स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आनेवाले दीपावली पर्व पर सभी लोग स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें जिससे हमारे देश की इकोनॉमी बढेगी। इस अवस पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की संयोजक फाल्गुनी पटेल ने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी पर जानकारी देते हुए कहा है कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में भारत को आर्थिक और सामाजिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक राष्ट्रीय पहल है। मुझे खुशी है कि हमारे देश में इस अभियान का एक नारा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी है। इस नारे के साथ वोकल फॉर लोकल का संदेश हमें घर-घर तक पहुंचाना है। हमारे देश के यशस्वीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारा भारत देश अभी आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है। हमें बताते हुए खुशी होती है कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश में अत्याधुनिक तकनीकी से निर्मित स्वदेशी मिसाइलों से अपने दुश्मन देश पाकिस्तान के ऊपर हमला किया है और अंदर घुसकर आतंकवादियों को ढेर किया है। कोविड जैसी महामारी के दौरान भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमने स्वदेशी वैक्सीन बनाई, देशवासियों को यह सेवा उपलब्ध कराई गई और 59 देशों में भी यह स्वदेशी वैक्सीन पहुंचाकर पीएम मोदी ने यह दिखा दिया है कि हमारा भारत देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है। उन्होंने कई नागरिकों की जान बचाई है। इसी के साथ संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में हमारे माननीय प्रशासक श्रीप्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में हमारे प्रशासन की तरफ से हमारे प्रदेश में बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सिलाई मशीनें, कई पापड की मशीनें, मशरुम के कीट प्रदान किये गये और अनेक महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाये गये, नि:शुल्क मशीनें प्रदान की गई है। इसी के परिणाम स्वरुप हमारे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश में स्वदेशी चीज-वस्तुएं बना रही है और प्रदेश में ही उसे बेचकर अपने पैरों पर खडी हुई है। हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारा यह अभियान आगे चलकर और उच्च स्तर पर जायेगा जिससे हमारे प्रदेश की बहनोंं में एक आत्मविश्वास जगेगा और वे आत्मनिर्भर बनेगी, इसके लिए मैं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने कई ऐसी योजनाएं बनाई है। जैसे लखपति दीदी, जिनकी वजह से आज हमारे बिचों पर बहनों को स्टॉल उपलब्ध कराये गये हैं, जहां वे स्वदेशी घर पर बनी हुई चीजें बनाती है और उसे बेचकर अपना घर चला रही है। फाल्गुनी पटेल ने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी चीजों उपयोग करें, मैं सभी लोगों खासकरके बहनों से अपील करना चाहती हूं कि अभी जो दीपावली का त्यौहार आ रहा है तो क्यों नहीं हम घर पर दिये बनाये, तोरण बनाये और बेचें। यह स्वदेशी भी होगी और इससे आर्थिक लाभ भी होगा और बहनें आत्मनिर्भरता की बढेंगी। फाल्गुनी पटेल ने कहा कि प्रदेश में आत्मनिर्भर महिला अभियान को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का भी काफी सहयोग मिला है। इस कार्यक्रम में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल भी उपस्थित रहे।

Related posts

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भव्य जीत का दादरा नगर हवेली में हुआ जयघोष: भाजपा की भव्य विजय बाईर्क रैली

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने साइबर सुरक्षा सुदृढ़ीकरण विषयक संघ राज्य क्षेत्र स्तरीय कार्यशाला का किया सफल आयोजन

Asli Azadi

दमण-दीव के जन नेता पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल की पांचवी पुण्यतिथि आज

Asli Azadi

Leave a Comment