asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर थ्रीडी भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/सिलवासा 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने आज पुष्पांजलि अर्पित की। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल के मार्गदर्शन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के नानी दमण और सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती है, जिसके चलते संघ प्रदेश थ्रीडी के विभिन्न मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जन्मदिन के अवसर पर मैं सदी के महान राष्ट्रनायक को वंदन करता हूँ। पंडित दीनदयाल जी ने अपने जीवन से हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास के कार्यों के फल पहुंचाना चाहिए इसी संकल्प से जीवन जीकर पंडित जी ने भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं को एक दिशा दी है। राजनीति में पद, प्रतिष्ठा सत्ता के लिए नहीं है परंतु सेवा, त्याग और राष्ट्रनिर्माण के लिए है। उनका एकात्म मानववाद मानव का सिद्धांत भारतीय संस्कृति पर सर्वग्राही विकास का विजन है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम सभी का प्रथम कर्तव्य है कि पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। गांव हो की शहर, युवा हो या वयस्क, गरीब हो या मध्यमवर्ग प्रत्येक वर्ग तक सरकार की लोककल्याण योजनाओं को पहुंचाना एवं उन्हें उससे लाभान्वित करना पंडित जी को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा, संघर्ष और समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हमारा आदर्श प्रथम राष्ट्र, द्वितीय समाज और व्यक्ति तृतीय है। पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर मैं आप सभी को आह्वान करता हूँ कि आइए हम सब मिलकर अंत्योदय के मंत्र को साकार करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य करें। चलो पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें एवं राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा में एकनिष्ठ होकर आगे बढ़े। इन कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्षा फाल्गुनी पटेल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर, दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्षा रजनी शेट्टी, दानह जिला पंचायत अध्यक्ष दामजी कुराड़ा, दमण जिला पंचायत अध्यक्षा जागृति पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, सिलवासा शहर जिला भाजपा प्रमुख शांतू पुजारी, भाजपा नेता विशाल टंडेल, नवीन पटेल, प्रमोद दमणिया, रजनीकांत टंडेल, बी. एम. माछी सहित चुने हुए जनप्रतिनिधिगण, मंडलों के अध्यक्ष, प्रदेश और मोर्चा के पदाधिकारीगण, जिला के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

बार-बार सदन बाधित होने पर सांसद उमेश पटेल ने जताई नाराजगी: लोकसभा के मकर द्वार पर सदन चलाओ का बैनर लेकर किया प्रोटेस्ट

Asli Azadi

मरम्मत रखरखाव और सफाई के चलते नमो पथ और रामसेतु 9 नवंबर से 11 नवंबर तक आवाजाही के लिए रहेगा बंद

Asli Azadi

Leave a Comment