asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने दमण-दीव और दानह में निकाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

  • संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी एवं संगठन महामंत्री रत्नाकर जी की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
    असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 अक्टूबर। नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी, संगठन महामंत्री रत्नाकर जी के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा द्वारा तीनों जिलों में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दमण में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम और सिलवासा में एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम हॉल और दीव में मलाला ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का जीवंत प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। इन कार्यक्र मों में भाजपा की प्रदेश प्रभारी वर्षा दोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सुनील पाटिल, दादरा नगर हवेली की सांसद कलाबेन डेलकर, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्षा दीपिका टंडेल, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, सिलवासा शहर जिला भाजपा अध्यक्ष शांतु पुजारी, सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रधान, खानवेल जिला भाजपा अध्यक्ष सनी भीमरा, दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे सहित प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दमण स्थित स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में प्रदेश भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी ने सेवा ज्योति प्रज्जवलित की। इसके पश्चात सरकारी कॉलेज नानी दमण से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं सिलवासा के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में दादरा नगर हवेली की सांसद कलाबेन डेलकर और प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल ने सेवा ज्योति प्रज्जवलित कर सेवा ज्योति यात्रा को प्रस्थान कराया। दीव के मलाला ऑडिटोरियम में उपस्थित महानुभावों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्जवलित की गई। जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत की ओर सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया।

Related posts

गैस संकट के बीच आई राहत भरी खबर: ओएनजीसी के दमण अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से गैस प्रोडक्शन शुरू

Asli Azadi

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिलवासा ने दादरा नगर हवेली के सभी उद्योग सदस्यों से ईंधन बचाने की अपील की

Asli Azadi

दमण महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन: विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारियां

Asli Azadi

Leave a Comment