असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 नवंबर। कोली पटेल समाज हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने पोथी पूजन किया और कथाकार का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कथावाचक आचार्य अवनीश महाराज ने भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का स्वागत भी किया। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे।

