asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 01 नवंबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दीव में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 7:00 बजे खुखरी शिप के समीप जेटी पर हुआ। जहां दीव समाहर्ता राहुल देव बूरा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने खुखरी शिप से खुखरी मेमोरियल तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर समाहर्ता दीव राहुल देव बूरा ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकजुटता के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण, जिला पंचायत प्रमुख रंजीताबेन कोटिया, जिला पंचायत उपप्रमुख करुणाबेन, डीएमसी प्रमुख हरेश पांचा, उप प्रमुख नानजीभाई, उपसमाहर्ता शिवम मिश्रा, दीव नगरपालिका के मुख्य अधिकारी धर्मेश दमणिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी सक्रियता और उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के अंतर्गत ओपन श्रेणी, अंडर-18 तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की श्रेणी में दीव समाहर्ता राहुल देव बूरा ने स्वयं दौड़ में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामूहिकता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related posts

दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया गुजरात राज्य का स्थापना दिवस

Asli Azadi

हर बार कर दिखाया: पीएम मोदी के हर आह्वान पर खरा उतरा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का प्रशासन

Asli Azadi

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन

Asli Azadi

Leave a Comment